मिनाल रेसीडेंसी निवासी मन्नत बाबा प्रसिद्ध संत हैं। उन्होंने काफी समय पहले ग्राम बरखेड़ी अबदुल्ला में 4.50 एकड़ जमीन खरीदी थी। 4-5 वर्ष पूर्व उन्होंने वहां पर विशाल यज्ञ भी किया था। गुरुवार शाम को करीब 4 बजे खेत के आसपास पौधे लगाने के लिए जेसीबी से गड्ढे खोदने का काम किया जा रहा था, इस दौरान पत्थर से निर्मित हनुमानजी की प्रतिमा नजर आई। मूर्ति निकलने की बात जंगल में आग की तरह आसपास फैल गई। इसके बाद वहां लोगों का तांता लगने लगा।