इसकी कीमत की बात करें तो Redmi Go के बेस वेरिएंट (1GB/8GB) को 4,499 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है। जबकि इसके एक अन्य वेरिएंट 2GB/32GB को फिलहाल भारत में लॉन्च नहीं किया गया है। फोन को दो कलर वेरिएंट्स ब्लैक और ब्लू कलर में लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन को प्रमुख ई-कॉमर्स वेबसाइट के अलावा कंपनी के आधिकारिक वेबसाइट और ऑफलाइन स्टोर्स पर 22 मार्च से खरीदा जा सकता है।

Redmi Go के फीचर्स

Redmi Go के फीचर्स की बात करें तो इसमें 5 इंच का एचडी डिस्प्ले दिया गया है जिसका रिजोल्यूशन 720x1280 पिक्सल है। फोन के प्रोसेसर की बात करें तो इसमें क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 425 चिपसेट प्रोसेसर दिया गया है। फोन एंड्रॉइड गो ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

फोन के कैमरे फीचर्स की बात करें तो इसमें 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा एलईडी प्लैश के साथ दिया गया है। फोन में सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा एचडीआर फीचर के साथ दिया गया है। फोन की मेमोरी को आप माइक्रोएसडी कार्ज के जरिए 128GB तक बढ़ा सकते हैं। फोन में माइक्रो यूएसबी और 3.5 एमएम का ऑडियो जैक दिया गया है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 3,000 एमएएच की बैटरी दी गई है।