पन्ना । स्‍थानीय विश्व प्रसिद्ध प्राणनाथ मंदिर में अनोखी होली खेली गई। होली के मौके पर मंदिर प्रांगण में हजारों की संख्या में देश-विदेश से आए श्रद्धालु जमा हुए।

श्रद्धालुओं ने फूलों और रंग, गुलाल, अबीर से एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हुए होली खेली। ऐसा नजारा कहीं और नजर नहीं आता जहां अलग-अलग प्रांतों से आए लोग एक ही रंग में रंगे दिखे।


बताया जाता है कि सदियों से यहां पर इसी प्रकार से होली का त्यौहार बहुत ही उत्साह और धूमधाम से मनाया जाता है। यहां पर पानी की कोई बर्बादी नहीं होती ना ही केमिकल युक्त कोई रंग उपयोग किए जाते हैं।

गुलाब की पंखुड़ियों की वर्षा मंदिर प्रांगण में चारों ओर से उपस्थित श्रद्धालुओं के ऊपर की जाती है। गीत-संगीत का कार्यक्रम भी होता है।