देवरीकलां (सागर)। पत्नी ने पहले खाना खा लिया तो शराब के नशे में धुत पति ने कट्टे से खुद को गोली मार ली, जिससे मौके पर उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार गौरझामर के नया मोहल्ला निवासी 26 वर्षीय संदीप पिता तुलसीराम रैकवार रविवार रात को करीब 11 बजे शराब के नशे में घर पहुंचा तो पत्नी नीतिका उसे खाना खाते हुए मिली।

संदीप ने नीतिका से कहा कि रोज दोनों साथ खाना खाते थे, तो आज तुमने पहले कैसे खाया। तब पत्नी ने कहा कि आज तुम लेट हो गए हो, इसलिए मैंने खाना खा लिया। इसी बात को लेकर दोनों में बहस हो गई। इस दौरान संदीप ने संदूक से कट्टा निकाला और खुद के सीने में गोली मार ली। संदीप और नीतिका ने तीन माह पहले प्रेम विवाह किया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।