फाइनल में कई बार ऐसे क्षण आए, जब लगा कि मैच पलट गया हो। ऐसा ही एक क्षण आया जब एक रन चुराते हुए महेंद्र सिंह धौनी रन आउट हो गए। सचिन ने इस रन आउट को मैच पटलने वाला बताया। सचिन ने कहा, 'फाइनल मुकाबले में धौनी का रनआउट होना हमारे लिए सबसे अहम पल रहा। बुमराह का ओवर और मलिंगा के एक खराब ओवर के बाद ऐसी गेंदबाजी करना काफी अहम रहा। अंतिम ओवर में मलिंगा ने बेहद शानदार तरीके से मुकाबले को समाप्त किया। दो साल पहले हमने 129 रन का बचाव फाइनल में किया था जिससे हमें उसे दोहराने का भरोसा था। राहुल चाहर ने इस सत्र में बेहतरीन गेंदबाजी की है। हम हार्दिक को भी नहीं भूल सकते। उसने हमें कई मौकों पर जीत दिलाई।'